फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलिल अंकोला: पाक के खिलाफ डेब्यू, 28 साल में संन्यास, फिर बने फिल्मी हीरो, अब मुंबई क्रिकेट में मिला बड़ा पद

Wed, 16 Dec 2020 06:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सलिल अंकोला - फोटो : Social media
विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और फिल्म अभिनेता सलिल अंकोला की एक बार फिर से क्रिकेट में वापसी हुई है। 80 और 90 के दशक में टीम इंडिया का हिस्सा रहे 52 वर्षीय अंकोला को मुंबई क्रिकेट संघ ने आगामी घरेलू सत्र के लिए अपना मुख्य चयनकर्ता चुना है। हालांकि संघ ने अभी अपने कोच के नाम का खुलासा नहीं किया है जबकि मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के शुरू होने में सिर्फ 24 दिन का समय ही बाकी है। 

विज्ञापन


बात करें मुंबई के नए चयनकर्ता सलिल अंकोला की तो मुंबई के ही तेज गेंदबाज थे, जिन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि यह उनका पहला और आखिरी टेस्ट मैच भी था। इसमें उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए थे।

टेस्ट के अलावा उन्होंने 20 एकदिवसीय मैच भी खेले जिसमें उनके नाम 13 विकेट दर्ज हुए। उन्होंने 54 प्रथम श्रेणी मैच भी खेले और 181 विकेट चटकाए। लेकिन फिर उन्होंने अचानक से 28 वर्ष की उम्र में संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। 
विज्ञापन


सलिल ने क्रिकेट छोड़ फिल्मी दुनिया का रुख कर लिया और फिल्मों-टीवी सीरियल में काम करने लगे। इसके बाद उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, वे डिप्रेशन का शिकार हुए, फिर उन्होंने 2011 में अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया और बाद में 2013 में फिर से शादी की।

उधर अंकोला के चयन पर एमसीए की सीआईसी के प्रमुख लालचंद राजपूत ने बताया की सलिल ने इस पद के लिए आवेदन दिया था और वे एकलौते ऐसे उम्मीदवार थे जिन्हें टेस्ट क्रिकेट का अनुभव था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें