फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KL Rahul vs Rohit-Virat: भारत के पूर्व क्रिकेटर का बयान- रोहित और विराट से ज्यादा प्रतिभाशाली हैं केएल राहुल

Sun, 18 Sep 2022 12:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अफगानिस्तान के खिलाफ विराट के शतक के बाद लगातार यह चर्चा हो रही है कि उन्हें पारी की शुरुआत करनी चाहिए। इस बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा है कि राहुल के अंदर रोहित और विराट से ज्यादा प्रतिभा है। 
 
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है और सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई हैं। सभी देशों की टीमों का एलान भी हो चुका है। इस बीच भारत में सलामी जोड़ी को लेकर बहस जारी है। एशिया कप के आखिरी मैच में विराट कोहली ने लोकेश राहुल के साथ पारी की शुरुआत करते हुए शानदार शतक लगाया था। इसके बाद फैंस का कहना है कि कोहली को पारी की शुरुआत करनी चाहिए। 
विज्ञापन


विराट के शतक के बाद लोकेश राहुल से भी इस बारे में सवाल किया गया था। इसके जवाब में राहुल ने उल्टा सवाल करते हुए कहा था कि आप क्या चाहते हैं, मैं टीम से बाहर बैठ जाऊं। अब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी राहुल का समर्थन किया है और कहा है कि शायद उनके अंदर रोहित शर्मा और विराट कोहली से ज्यादा प्रतिभा है। 

क्या बोले गंभीर?
गौतम गंभीर ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी अच्छा करना शुरू करता है तो हम बाकी सारी चीजें भूल जाते हैं। उदाहरण के लिए विराट ने अच्छा करना शुरू किया तो हम भूल गए कि रोहित और राहुल ने इतने लंबे समय में क्या किया है। अचानक जब आप विराट कोहली की बल्लेबाजी के बारे में बहस शुरू करते हैं, तो कल्पना करें कि केएल राहुल के साथ क्या होता है, आप नहीं चाहते कि आपके मुख्य खिलाड़ी दबाव में हों, खासकर केएल राहुल जैसा कोई खिलाड़ी, जिसके पास शायद रोहित शर्मा या विराट कोहली से ज्यादा क्षमता है। हमने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में भी इसे देखा है। 
विज्ञापन


"भारत के नजरिए से सोचें, न कि किसी व्यक्ति के नजरिए से। इसलिए मुझे लगता है कि हम विशेषज्ञों और प्रसारकों के रूप में यह सोचना शुरू कर दें कि भारत विश्व कप में कैसे बेहतर कर सकता है। न कि इस पर कि कौन किस नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहता है।" गंभीर से पहले मैथ्यू  हेडन ने भी विराट के तीसरे नंबर पर खेलने का समर्थन किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें