भारतीय क्रिकेट के लिए 2 अप्रैल का दिन बेहद खास है। आज से 10 साल पहले 2 अप्रैल 2011 को टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था। भारत को वर्ल्ड कप जिताने में गौतम गंभीर ने अहम किरदार निभाया। इस खिताबी मुकाबले में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए थे। बाएं हाथ के इस पूर्व धुरंधर बल्लेबाज का कहना है कि विश्व कप में शतक पूरा न कर पाने का उन्हें कोई पछतावा नहीं है, उन्हें सिर्फ इस बात का पछतावा है कि वह मैच समाप्त नहीं कर पाए।