फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहीर खान ने पत्नी सागरिका के साथ की देवी मां की पूजा, छिन्नमस्तिके मंदिर में लिया आशीर्वाद

Wed, 10 Mar 2021 12:50 PM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
1 of 6
सागरिका घाटगे के साथ जहीर खान - फोटो : Social Media
भारत के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज जहीर खान अपनी अभिनेत्री पत्नी सागरिका घाटगे के साथ मंगलवार को झारखंड में थे। इस दौरान दोनों यहां सुप्रसिद्ध एवं पौराणिक धर्मस्थल रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर पहुंचे। जहीर और सागरिका ने यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। दोनों ने मां के दरबार में मन्नत पूरी होने का पत्थर भी बांधा। 
विज्ञापन

2 of 6
जहीर खान और सागरिका घाटगे - फोटो : twitter
स्टार क्रिकेटर जहीर खान के मंदिर पहुंचने की खबर सुनते ही उनके प्रशंसक भी वहां पहुंच गए और मंदिर परिसर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। जहीर ने मंदिर में कोरोना के सभी नियमों को पालन किया और परिसर में मास्क लगाए नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 6
जहीर खान और सागरिका घाटगे - फोटो : twitter
खास बात यह है कि जहीर खान बिना किसी को सूचना दिए झारखंड के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। पूर्व क्रिकेटर और उनकी पत्नी ने मंदिर में करीब 15 मिनट तक छिन्नमस्ता देवी की पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों सेलेब्रिटी जोड़ी के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। 

4 of 6
Zaheer Khan Sagarika - फोटो : instagram
बता दें कि जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रांची आए हुए थे और इसी दौरान दोनों माता के दरबार में पहुंचे। यहां पहुंचकर जहीर खान ने कहा कि मां छिन्नमस्तिके के बारे में सुना था, पत्नी की भी इच्छा थी कि एक बार मां छिन्नमस्तिके के दर्शन कंरू। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मनोकामना पूरी हुई तो फिर पूजा-अर्चना करने के लिए माता के दरबार में आएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
जहीर खान - फोटो : social media
गौरतलब है कि जहीर खान टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज रहे है। उन्होंने भारत के लिए 92 टेस्ट मैच और 200 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच और 100 आईपीएल मुकाबलों में भी हिस्सा लिया है। जहीर ने 92 टेस्ट मैचों में 311 और 200 वनडे मुकाबलों में 282 विकेट लिए हैं। वे भारत की तरफ से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जहीर खान, सागरिका घाटगे
बात करें जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटके की तो वह कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि ‘चक दे इंडिया’ से उन्हें पहचान मिली थी। इस फिल्म के लिए सागरिका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। जहीर और सागरिका ने 24 अप्रैल 2017 को सगाई और उसी साल 23 नवंबर को शादी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें