फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: 'आपने उनसे पानी पिलाने कहा', वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्यों भारतीय टीम प्रबंधन पर भड़के मोहम्मद कैफ?

Wed, 05 Aug 2026 09:40 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को लेकर टीम प्रबंधन पर निशाना साधा है। कैफ का कहना है कि आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन के बाद ही वैभव को मौका देना चाहिए था।
विज्ञापन
मोहम्मद कैफ - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के करियर और उनके चयन को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टीम प्रबंधन के रवैये पर तीखे सवाल उठाए हैं। कैफ का मानना है कि आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर ऑरेंज कैप जीतने वाले इस 15 वर्षीय खिलाड़ी के साथ न्याय नहीं किया गया। कैफ का कहना है कि टीम प्रबंधन को आयरलैंड दौरे पर ही वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका देना चाहिए था। 
विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ नहीं मिला था मौका
वैभव को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया गया था। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। हालांकि, इंग्लैंड में वैभव का बल्ला ज्यादा नहीं चला। लेकिन उन्होंने इससे सीख लेकर जिम्बाब्वे दौरे पर अपने दम दिखाया और वह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। वैभव यह अवॉर्ड हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं। 

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधते हुए कहा, यह बेहद हैरान करने वाला है कि इतनी शानदार फॉर्म में होने के बावजूद वैभव को तुरंत मौका देने के बजाय पानी पिलाने के लिए कहा गया। यदि उन्हें आयरलैंड दौरे पर खिलाया जाता, तो उनकी शुरुआती घबराहट खत्म हो जाती और वह इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन कर पाते।
विज्ञापन

प्लेइंग-11 से बाहर करने पर भी की आलोचना
कैफ ने इंग्लैंड दौरे पर शुरुआती असफलताओं के बाद उन्हें तुरंत टीम से बाहर किए जाने के फैसले की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, वैभव को जोफ्रा आर्चर जैसी खतरनाक गेंदबाजी का सामना करना पड़ा और उनका अंतरराष्ट्रीय सफर अनावश्यक रूप से कठिन बना दिया गया। एक खास और एक्स फैक्टर प्रतिभा होने के नाते उन्हें आसानी से ड्रॉप नहीं किया जाना चाहिए था, जिसे उन्होंने बाद में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जिताकर साबित भी कर दिया। उसने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो आपने उसे टीम से बाहर कर दिया। सूर्यवंशी आर्चर के खिलाफ खेल रहा था। सूर्यवंशी का भारत के लिए डेब्यू का सफर मुश्किल था। इसे आसान बनाया जा सकता था।

कैफ ने कहा, वैभव के लिए हालात मुश्किल बना दिए गए थे। वह एक खास टैलेंट है। आपको उसे टीम से बाहर नहीं करना चाहिए था। आपको उसे आयरलैंड में खिलाना चाहिए था। अब देखिए, जिम्बाब्वे के खिलाफ उसने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें