पूर्व भारतीय क्रिकेट दिनेश मोंगिया ने 42 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने वाले मोंगिया ने मंगलवार को अपने संन्यास की घोषणा की।
मोंगिया 2007 में आखिरी बार क्रिकेट के मैदान में पंजाब की तरफ से खेलते दिखे थे लेकिन इंडियन क्रिकेट लीग में खेलने की वजह से बीसीसीआई ने उनपर बैन लगा दिया था।
1995-96 में पंजाब की तरफ से डेब्यू करने वाले मोंगिया ने 2002 में गुवाहाटी में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 159 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम में अपनी दावेदारी मजबूत की थी। हालांकि वर्ल्ड कप के बाद वे कुछ खास नहीं कर पाए और बोर्ड से बैन के बाद क्रिकेट से दूर हो गए।
मोंगिया ने अपने करियर में 57 वन-डे और एक टी-20 मैच खेला था। इसमें उन्होंने कुल 1268 रन बनाए थे।