फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dinesh Karthik: इस विदेशी लीग से जुड़े दिनेश कार्तिक, शारजाह वारियर्स टीम का होंगे हिस्सा; मेंडिस की लेंगे जगह

Tue, 30 Sep 2025 05:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्तिक के लिए यह दूसरी विदेशी टी20 लीग होगी। वह इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में एसए20 की की टीम पार्ल रॉयल्स का हिस्सा रह चुके है।
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अब इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) लीग से जुड़ गए हैं और वह टूर्नामेंट के चौथे सीजन में शारजाह वारियर्स टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्तिक ने टीम में श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस की जगह ली है। इस टीम के कोच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जेपी डुमिनी हैं। कार्तिक के लिए यह दूसरी विदेशी टी20 लीग होगी। वह इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में एसए20 की की टीम पार्ल रॉयल्स का हिस्सा रह चुके है। 
विज्ञापन

कार्तिक ने टीम से जुड़ने पर खुशी जताई 
कार्तिक ने कहा, मैं आईएलटी20 टूर्नामेंट के लिए शारजाह वॉरियर्स टीम से जुड़कर बहुत उत्साहित हूं। मैं जानता हूं कि वे एक युवा टीम है और जो कुछ खास करने की ख्वाहिश रखते है। मैं यहां आकर खुश हूं। शारजाह भी उन प्रतिष्ठित स्टेडियमों में से एक है जहां हर कोई खेलना चाहता है। शारजाह वॉरियर्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना एक सपने के सच होने जैसा है।

कार्तिक का करियर
इससे पहले पार्ल रॉयल्स के लिए कार्तिक ने छह पारियों में 97 रन बनाए थे। कार्तिक आईपीएल 2025 चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाजी कोच भी हैं। आरसीबी में कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड के साथ मिलकर काम किया था, जो शारजाह वॉरियर्स के विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं। वॉरियर्स के मुख्य कोच डुमिनी ने कहा, दिनेश कार्तिक सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्हें टी20 क्रिकेट में महारत हासिल है। मैं आईएलटी20 के आगामी सत्र के लिए उन्हें अपनी टीम में पाकर बहुत उत्साहित हूं।
विज्ञापन

दिनेश कार्तिक के नाम 412 टी20 मैचों में 7437 रन है। उन्होंने इस दौरान 136.66 की स्ट्राइरेट से रन बनाने के साथ 35 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने भारत के लिए 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 142.61 स्ट्राइक रेट से 686 रन बनाए हैं। कार्तिक भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और अब वह अन्य फ्रेंचाइजी लीग में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें