फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: 'एक समय में दो-तीन टीम उतार सकता है भारत', कार्तिक ने बेंच स्ट्रेंग्थ को लेकर रखी राय; IPL को दिया श्रेय

Sat, 15 Mar 2025 08:31 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्तिक ने भारतीय क्रिकेट में टी20 के प्रभाव पर अपने राय रखी और खिलाड़ियों में जीत की मानसिकता विकसित करने का श्रेय आईपीएल को दिया। कार्तिक का कहना है कि आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट का स्तर इतना बढ़ा दिया है कि अब भारत एक ही समय पर एक ही स्तर की दो से तीन राष्ट्रीय टीम उतार सकता है।
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भारतीय क्रिकेट के विकास का श्रेय आईपीएल को दिया है। आईपीएल का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होगा जिसमें गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस पर खेला जाएगा। 2008 में इस लीग की शुरुआत हुई थी और तब से देश में कई शीर्ष क्रिकेटर उभरे जिन्होंने राष्ट्रीय टीम की सफलता में अपना योगदान दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

कार्तिक बोले- आईपीएल ने क्रिकेट के ढांचे को मजबूत किया
कार्तिक ने भारतीय क्रिकेट में टी20 के प्रभाव पर अपने राय रखी और खिलाड़ियों में जीत की मानसिकता विकसित करने का श्रेय आईपीएल को दिया। कार्तिक का कहना है कि आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट का स्तर इतना बढ़ा दिया है कि अब भारत एक ही समय पर एक ही स्तर की दो से तीन राष्ट्रीय टीम उतार सकता है। उन्होंने इस बारे में भी राय रखी कि किस तरह आईपीएल ने देश में क्रिकेट का ढांचे को मजबूत करने का काम किया है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल से पहले MI को लग सकता है तगड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह शुरुआती मैचों से हो सकते हैं बाहर

'आईपीएल ने खिलाड़ियों में जीत की मानसिकता भरी'
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट और इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर ईशा गुहा से बातचीत में कार्तिक ने भारतीय क्रिकेट की मानसिकता बदलने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में आईपीएल की भूमिका की सराहना की। कार्तिक ने कहा, आईपीएल ने हमारे सभी खिलाड़ियों में जीत की मानसिकता भरी है। पैसे और आर्थिक फायदों से बुनियादी ढांचा भी मजबूत हुआ है और जब ढांचा मजबूत होता है तो खेल का स्तर बेहतर होता ही है।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: अक्षर पटेल होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, होली के दिन फैंस को तोहफा; 16.50 करोड़ में हुए थे रिटेन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, हम कह सकते हैं कि आईपीएल के आने के बाद से अब भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ही समय पर दो से तीन टीमें उतार सकता है। भारत के पास प्रतिभाशाली क्रिकेटरों का भंडार है। मैने आईपीएल में अपने पहले साल में ग्लेन मैकग्रा के साथ खेला और उनके साथ अभ्यास करके मुझमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का आत्मविश्वास और सोच आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें