फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BGT: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले शास्त्री ने गंभीर को दी सलाह, बोले- बिना सोचे निर्णय नहीं लें

Thu, 21 Nov 2024 04:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली करारी हार के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर सबसे ज्यादा निशाने पर आए थे और उनके लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर और रवि शास्त्री - फोटो : PTI/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर को शांत रहने की सलाह दी है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था जिससे गंभीर पर दबाव आ गया है। शास्त्री का कहना है कि गंभीर को खिलाड़ियों को समझना होगा और पांच मैचों की सीरीज के दौरान बिना सोचे निर्णय लेने से बचना होगा। 
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले गंभीर और रोहित शर्मा के साथ बैठक की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली करारी हार के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर सबसे ज्यादा निशाने पर आए थे और उनके लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। विराट कोहली और रोहित के साथ ही गंभीर के लिए यह सीरीज काफी मायने रखती है क्योंकि एक और हार उनके लिए आगे का सफर काफी मुश्किल बना सकती है। 

'बाहर की चीजें नहीं सुनें गंभीर'
इन सब चीजों के बीच शास्त्री ने कहा कि गंभीर बाहर की चीजों को नहीं सुनें। उन्होंने कहा, पहले चीज है शांत रहना। आपको पता है कि किसी भी तरह से बाहरी चीजों को हावी नहीं होने देना है। इस कारण बिना सोचे निर्णय हो जाते हैं। अपने खिलाड़ियों को समझें, आप उन्हें खराब परिस्थितियों में देखेंगे, आप उन्हें भारत में देखेंगे, आप उन्हें विदेशों में देखेंगे। आप टीम की स्थिति को समझें, जहां कोई खिलाड़ी अन्य किसी खिलाड़ी से बेहतर हो सकता है। 
विज्ञापन

शास्त्री का कहना है कि खिलाड़ी के साथ रिश्ते रातों-रात नहीं बनते। शास्त्री ने कहा कि गंभीर को प्रत्येक व्यक्ति की संवेदनाओं का सम्मान करना होगा और टीम को सफलता की ओर ले जाना होगा। उन्होंने कहा, मुझे सभी को समझने में समय लगा था। हो सकता है कि गंभीर ने इन्हें आईपीएल के बाहर देखा हो और वह कुछ खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में बैठे हों। लेकिन कई अन्य भी खिलाड़ी हैं और वे अलग दृष्टिकोण, अलग संस्कृति और देश के अलग हिस्सों से आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें