श्रीधर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लेवल थ्री के कोच हैं और वह श्रीलंका की पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीमों, उभरती हुई टीमों, प्रीमियर क्लब के खिलाड़ियों, अंडर 19 टीम और महिला ‘ए’ टीम का क्षेत्ररक्षण सत्र में मार्गदर्शन करेंगे।
भारतीय टीम के फील्डिंग कोच रह चुके आर श्रीधर अब श्रीलंकाई क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देंगे। श्रीधर बुधवार से श्रीलंका के विभिन्न स्तरों के क्रिकेटरों के लिए 10 दिवसीय व्यापक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने इसकी जानकारी दी है। श्रीधर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लेवल थ्री के कोच हैं और वह श्रीलंका की पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीमों, उभरती हुई टीमों, प्रीमियर क्लब के खिलाड़ियों, अंडर 19 टीम और महिला ‘ए’ टीम का क्षेत्ररक्षण सत्र में मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा, इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य श्रीलंका के क्रिकेटरों के क्षेत्ररक्षण मानकों को बेहतर बनाना है। श्रीधर के पास काफी अनुभव है। उन्होंने 2014 से 2021 तक 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में काम किया है।