फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: युवराज के पिता योगराज बोले- एक साल में पाकिस्तान क्रिकेट सुधार दूंगा, शोएब-वसीम को लताड़ा

Wed, 26 Feb 2025 03:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरी थी, लेकिन उसे न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जिससे उसका सफर शुरुआती चरण में ही थम गया।
विज्ञापन
योगराज सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने वसीम अकरम और शोएब अख्तर जैसे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों को जमकर लताड़ा है। योगराज ने इन पूर्व क्रिकेटरों की युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने के बजाए कमेंट्री और वित्तीय लाभ लेने के कारण आलोचना की है। योगराज का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने अपने पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों की सलाह की आवश्यकता है। 
विज्ञापन

योगराज ने एक साल में सुधार लाने का दावा किया 
योगराज ने इसके साथ ही चैलेंज किया है और दावा करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट को सिर्फ एक साल में सुधार सकते हैं। उनका बयान ऐसे समय सामने आया है जब मोहम्मद रिजवान की अगुआई वाली टीम का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी में काफी खराब रहा है और टीम को ग्रुप चरण में ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरी थी, लेकिन उसे न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जिससे उसका सफर शुरुआती चरण में ही थम गया। 

योगराज सिंह ने कहा, वसीम अकरम जैसे बड़े खिलाड़ी खराब बातें बोल रहे हैं और उनके आसपास बैठे लोग हंस रहे हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए। शोएब अख्तर इतने बड़े खिलाड़ी हैं और वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तुलना रोहित शर्मा और विराट कोहली से कर रहे हैं। वसीम जी आप वहां बैठकर पैसे कमा रहे हैं। अपने देश जाएं और शिविर लगाएं। मैं देखना चाहता हूं कि आप में से कितने दिग्गज पाकिस्तान को विश्व कप दिलाने में मदद करते हैं। अगर वे ऐसा नहीं कर सके तो इस्तीफा दें। 

उन्होंने कहा, अगर मैं पाकिस्तान गया तो मैं टीम को एक साल में बेहतर बना दूंगा। आप सब मुझे याद रखेंगे। यह बस जुनून की बात है। योगराज सिंह रोजाना 12 घंटे की ट्रेनिंग कराता है। आपको अपने देश के लिए खून-पसीना लगाना होगा। कमेंट्री बॉक्स में बैठकर बड़ी-बड़ी बातें करने से कुछ नहीं होता। 
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों से तुलना को लेकर अख्तर पर साधा निशाना 
योगराज ने शोएब अख्तर पर निशाना साधा क्योंकि उन्होंने टीवी पर दावा किया था कि पाकिस्तान के पास अब प्रतिभा नहीं बचा नहीं है। अख्तर लगातार बाबर की तुलना कोहली से, मोहम्मद रिजवान की रोहित से और खुशदिल शाह की तुलना रवींद्र जडेजा से कर रहे थे। अख्तर ने सवाल खड़े किए थे कि क्या पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने भारतीय समकक्ष की तुलना में फिट बैठते हैं? योगराज ने अख्तर का दावा खारिज किया और कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सही मेंटरिंग और मार्गदर्शन की जरूरत है। 

योगराज ने इस बात को भी मानने से इन्कार कर दिया कि पाकिस्तान के पास प्रतिभा की कमी है। उन्होंने इमरान खान का उदाहरण दिया और कहा कि मौजूदा पीढ़ी के क्रिकेटरों को मजबूत मेंटर की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें