फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gambhir-Manoj: गंभीर को 'पाखंडी' कहने के बाद मनोज तिवारी ने दिया स्पष्टीकरण, आलोचना हुई तो मीडिया पर मढ़ा दोष

Mon, 13 Jan 2025 01:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तिवारी ने मुख्य कोच गौतम गंभीर पर हाल ही में निशाना साधा था और उनकी जमकर आलोचना की थी। मनोज ने गंभीर को पाखंडी बताया और कहा था कि वह अपनी बात पर अमल नहीं करते हैं।
विज्ञापन
मनोज तिवारी और गौतम गंभीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने मुख्य कोच गौतम गंभीर को पाखंडी कहने के बाद इस मामले को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। गंभीर के लिए इस तरह के शब्द का प्रयोग करने को लेकर तिवारी की आलोचना हुई थी जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपना रुख स्पष्ट किया और सारा दोष मीडिया पर मढ़ दिया। तिवारी का कहना है कि उन्होंने 20 मिनट का साक्षात्कार दिया था, लेकिन मीडिया ने सिर्फ एक शब्द पर ही ध्यान दिया। 
विज्ञापन

गंभीर पर साधा था निशाना 
तिवारी ने मुख्य कोच गौतम गंभीर पर हाल ही में निशाना साधा था और उनकी जमकर आलोचना की थी। मनोज ने गंभीर को पाखंडी बताया और कहा था कि वह अपनी बात पर अमल नहीं करते हैं। इतना ही नहीं मनोज ने गंभीर के मुख्य कोच बनने पर ही सवाल खड़े कर दिए थे और उन्हें इस पद के लिए गलत विकल्प बताया था। तिवारी का बयान ऐसे समय आया था जब गंभीर के कोच रहते भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार का सामना करना पड़ा था। 

गंभीर को लेकर क्या बोले थे तिवारी? 
तिवारी ने एक स्थानीय चैनल से बात करते हुए कहा था, गंभीर पाखंडी हैं। वह जो कहते हैं वो करते नहीं है। गेंदबाजी कोच की जरूरत ही क्या है? जो भी कोच कहेगा, उसे उस बात पर सहमति जतानी होगी। मोर्ने मोर्कल लखनऊ सुपरजाएंट्स से आए हैं, जबकि अभिषेक नायर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में गंभीर के साथ थे। भारतीय कोच को पता है कि ये दोनों उनके खिलाफ नहीं जाएंगे।

आकाश चोपड़ा ने तिवारी की आलोचना की थी 
हालांकि, इस बयान के तीन दिन बाद अब तिवारी स्पष्टीकरण दे रहे हैं। मालूम हो कि पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने तिवारी की आलोचना की थी जिसके बाद उन्होंने वीडिया जारी कर अपने बयान पर रुख स्पष्ट किया। तिवारी ने कहा, मैं अपने कोचिंग सेंटर में था और अभ्यास के बाद बैठा हुआ था। स्थानीय मीडिया इस दौरान मेरा साक्षात्कार लेने आई। मैंने 20-25 मिनट बात की, लेकिन आप सभी को पता है कि मीडिया इसे एडिट करती है। वे उस हिस्से को ही रखते हैं जिसकी मांग ज्यादा होती है। 
विज्ञापन

तिवारी ने आकाश चोपड़ा को संबोधित करते हुए कहा, आकाश भाई इसके दो हिस्से हैं। मुझे यकीन है कि आपने पूरा साक्षात्कार नहीं देखा होगा, लेकिन इसके चार-पांच लाइन को ही देखा होगा। इसलिए आकाश भाई में इसे लेकर स्पष्टीकरण देना चाहता हूं। मैं आकाश का सम्मान करता हूं क्योंकि वह हमेशा ईमानदारी से अपनी राय रखते हैं। मुझे लगता है कि इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए। आकाश भाई ने कहा कि मनोज बहती गंगा में हाथ धो रहा है। ऐसा कुछ नहीं है भाई, मुझे बहती गंगा में हाथ धोने की जरूरत नहीं है। नदी मेरे घर के पास ही है और जब चाहूं तब वहां जाकर हाथ धो सकता हूं, लेकिन मेरे ऐसा करने का इरादा नहीं है। मैं उन लोगों की बातों को नहीं दोहरा रहा था जो अन्य लोगों ने कही है। मैंने वही कहा जो मैंने साक्षात्कार में महसूस किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें