फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द भारत के लिए खेलेंगे वैभव?: एमएसके प्रसाद ने इस सीरीज के लिए चुने जाने की वकालत की, बीसीसीआई को दिया संदेश

Mon, 01 Jun 2026 02:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के साथ आईपीएल 2026 का समापन हो गया। इस सीजन खूब रन बरसे और कई बल्लेबाजों ने सुर्खियां बटोरी। सबसे ज्यादा अगर किसी चेहरे पर ध्यान केंद्रित रहा तो वह राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे। 15 साल की उम्र में वैभव ने अपने खेल से दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों को प्रभावित किया है और यह बहस भी छेड़ दी है कि क्या इस बल्लेबाज को राष्ट्रीय टीम में डेब्यू का मौका मिलना चाहिए?
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। वैभव अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे और उन्हें इस महीने अफगानिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम में भी चुना गया है। लेकिन अब उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। 
विज्ञापन

ऑरेंज कैप जीतने में सफल रहे वैभव
वैभव की टीम राजस्थान रॉयल्स का सफर आईपीएल 2026 में क्वालिफायर-2 में हार के साथ ही खत्म हो गया था। ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सबसे आगे रहे। वैभव ने इस आईपीएल सीजन 16 मैचों में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। वैभव ने इस तरह शुभमन गिल और साई सुदर्शन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप का पुरस्कार अपने नाम किया। 

आयरलैंड के खिलाफ मौका देने की मांग 
भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने वैभव सूर्यवंशी को अति प्रतिभाशाली और टी20 क्रिकेट में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी करार देते हुए कहा कि इस महीने के आखिर में आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए। प्रसाद ने कहा, वह केवल असाधारण प्रतिभा ही नहीं हैं। वह टी20 क्रिकेट में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्हें तुरंत ही भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए। भारत ए के साथ श्रीलंका दौरे के बाद उन्हें आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना जाना चाहिए।
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि उन्हें भारत की सीनियर टीम में चुना जा सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह श्रीलंका में भारत ए की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्हें इंतजार करवाने का कोई मतलब नहीं होगा। वह जल्द ही भारत के लिए खेलेंगे और लंबे समय तक खेलते रहेंगे।

प्रसाद ने इसके साथ ही कहा कि सूर्यवंशी अभी केवल 15 साल के हैं और उनको अच्छी तरह से संभालना बेहद जरूरी है। प्रसाद ने कहा, मुझे लगता है कि उन्हें कुछ समय के लिए वीवीएस लक्ष्मण या राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में रहना चाहिए। वे ही ऐसे लोग हैं जो उन्हें विनम्र बनाए रख सकते हैं। इस स्तर पर उनके करियर को सही दिशा देने के लिए यह जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें