फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के पू्र्व कप्तान सौरव गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी

Mon, 09 Jan 2017 09:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : ESPN
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को एक अज्ञात व्यक्ति ने चिट्ठी भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। गांगुली को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करनी थी, लेकिन उन्हें जो धमकी भरा पत्र मिला है उसमें कहा गया है कि वह मिदनापुर में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत न करें। 
विज्ञापन

  Former India captain Sourav Ganguly gets anonymous threat letter asking him not attend a programme in Medinipur, West Bengal. — ANI (@ANI_news) January 9, 2017
गांगुली ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा, 7 जनवरी को उनके घर एक अज्ञात व्यक्ति का पत्र आया था। उस पत्र में लिखा है कि अगर वे 19 जनवरी को पश्चिम मदिनापुर स्थित  विद्यासागर यूनिवर्सिटी में होने वाले खेल के कार्यक्रम में शामिल हुए तो वह वापस नहीं लौट पाएंगे। गांगुली के इस घटना की जानकारी आयोजकों को भी दे दी है। सौरव ने अभी यह तय नहीं किया है कि वह 19 जनवरी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि गांगुली को यह धमकी किसी संगठन की ओर से मिली है या फिर किसी व्यक्ति की ओर से।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें