टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को एक अज्ञात व्यक्ति ने चिट्ठी भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। गांगुली को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करनी थी, लेकिन उन्हें जो धमकी भरा पत्र मिला है उसमें कहा गया है कि वह मिदनापुर में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत न करें।
Former India captain Sourav Ganguly gets anonymous threat letter asking him not attend a programme in Medinipur, West Bengal.
— ANI (@ANI_news) January 9, 2017
गांगुली ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा, 7 जनवरी को उनके घर एक अज्ञात व्यक्ति का पत्र आया था। उस पत्र में लिखा है कि अगर वे 19 जनवरी को पश्चिम मदिनापुर स्थित विद्यासागर यूनिवर्सिटी में होने वाले खेल के कार्यक्रम में शामिल हुए तो वह वापस नहीं लौट पाएंगे। गांगुली के इस घटना की जानकारी आयोजकों को भी दे दी है। सौरव ने अभी यह तय नहीं किया है कि वह 19 जनवरी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे या नहीं।
पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि गांगुली को यह धमकी किसी संगठन की ओर से मिली है या फिर किसी व्यक्ति की ओर से।