फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर बापू नाडकर्णी का निधन, लगातार 21 मेडन ओवर डालने का था रिकॉर्ड

Sat, 18 Jan 2020 02:33 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बापू नाडकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में लगातार 21 ओवर मेडन करने का रिकॉर्ड बनाने वाले पूर्व भारतीय आलराउंडर बापू नाडकर्णी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 86 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। उनके निधन पर 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन


सचिन ने लिखा, 'श्री बापू नाडकर्णी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं उनके एक टेस्ट में लगातार 21 मेडन ओवर्स गेंदबाजी करने के रिकॉर्ड के बारे में सुनकर बड़ा हुआ हूं। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'
 

वह मुंबई के शीर्ष क्रिकेटरों में शामिल थे। उन्होंने 191 प्रथम श्रेणी मैच खेले जिसमें 500 विकेट लिये और 8880 रन बनाये। नासिक में जन्में नाडकर्णी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में 1955 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच भी इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 1968 में एमएके पटौदी की अगुवाई में आकलैंड में खेला था।
विज्ञापन


उन्हें हालांकि लगातार 21 ओवर मेडन करने के लिए याद किया जाता है। मद्रास (अब चेन्नई) टेस्ट मैच में उनका गेंदबाजी विश्लेषण 32-27-5-0 था। उन्हें किफायती गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता था। पाकिस्तान के खिलाफ 1960-61 में कानपुर में उनका गेंदबाजी विश्लेषण 32-24-23-0 और दिल्ली में 34-24-24-1 था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें