फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बढ़ाने के लिए पूर्व रणजी खिलाड़ियों ने BCCI को लिखा पत्र

Fri, 31 May 2019 04:38 PM IST
Mukesh Jha भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीसीसीआई - फोटो : file photo
विज्ञापन

संजय जगदाले, आशू दानी और विनय लिम्बा सहित पूर्व प्रथम श्रेणी खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से उनकी पेंशन 50 प्रतिशत बढ़ाने का अनुरोध किया है। वर्ष 2003-04 तक कम से कम 25 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले क्रिकेटरों को मासिक पेंशन दी जाती है लेकिन 2015 के बाद से प्रशासकों की समिति से लगातार अनुरोध करने के बावजूद इस राशि में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन


पूर्व खिलाड़ियों ने बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना को इस संबंध में लिखा जिन्होंने इस मुद्दे को निपटाने के लिये सीओए से अनुरोध किया। खन्ना ने सीओए को लिखे अपने ईमेल में लिखा, 'बीसीसीआई अपने क्रिकटरों का पूरा ध्यान रखता है और पूर्व क्रिकेटर बीसीसीआई से उम्मीद लगाए हैं। संन्यास ले चुके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और घरेलू क्रिकेटरों की पेंशन में संशोधन पर चर्चा हो चुकी है और इस राशि को 2015 में ही बदला गया था। खिलाड़ी इसमें संशोधन का इंतजार कर रहे हैं।'

जो खिलाड़ी 75 से ज्यादा प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं, वो बीसीसीआई की एक मुश्त पेंशन पा चुके हैं लेकिन बीसीसीआई से कई बार अनुरोध किया गया कि 75 से कम मैच खेलने वाले क्रिकेटरों को भी इसमें शामिल किया जाये। जगदाले बीसीसीआई के सचिव भी रह चुके हैं, वह मध्यप्रदेश के लिये 53 प्रथम श्रेणी मैच जबकि दिल्ली के दानी 49 मैच खेल चुके हैं।
विज्ञापन


बोर्ड के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'पूर्व खिलाड़ियों की मांग जायज है और इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। बीसीसीआई के मुख्य वित्त अधिकारी को इस पर काम करने के लिए कहा गया है लेकिन देरी क्यों हो रही है, इसके बारे में बताया नहीं जा रहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें