फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने जताई आशंका, खाली स्टेडियम बेन स्टोक्स के खेल को कर सकता है प्रभावित

Mon, 08 Jun 2020 12:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना महामारी से प्रभावित खेल के मैदान अब नए नियमों और दिशानिर्देशों के साथ फिर से शुरू होने के लिए तैयार हैं। पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में कई बदलाव हुए हैं, उनमें खेलों में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है दर्शकों के बगैर होने वाले मुकाबले। हालांकि अभी क्रिकेट का कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला शुरू नहीं हुआ है लेकिन जल्दी ही यहां खाली मैदानों में मैच देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन


इसी को देखते हुए कई पूर्व क्रिकेटर भी अपनी बात रख रहे हैं। फिलहाल इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डेरेन गॉफ का मानना है कि अगर कोविड-19 महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खाली स्टेडियम में खेला जाता है तो विश्व कप विजेता ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।

49 वर्षीय गॉफ ने स्काई स्पोर्ट्स के हवाले से कहा, ‘हमने बेन स्टोक्स को देखा है, जब भी कोई बड़ा मैच होता है और मैच में कुछ दांव पर लगा होता है, तो वह हमेशा आगे आकर शानदार प्रदर्शन करता है।’ उन्होंने कहा, ‘यह देखना दिलचस्प होगा कि इस समय दुनिया का सबसे महान क्रिकेटर बिना दर्शकों के कैसा प्रदर्शन करता है। मुझे लगता है कि यह उसके प्रदर्शन को थोड़ा प्रभावित कर सकता है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों पर इससे ज्यादा अंतर पड़ेगा। निश्चित रूप से कुछ खिलाड़ी दर्शकों से प्रभावित होते हैं और कुछ नहीं। 

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बाद अब जुलाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल होने को तैयार है जिसमें इंग्लैंड जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में तीन टेस्ट मैचों के लिए वेस्टइंडीज टीम की मेजबानी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें