फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC रैंकिंग को इंग्लिश टीम के पूर्व कप्तान ने बताया कचरा, न्यूजीलैंड-इंग्लैंड पर उठाया सवाल

Thu, 26 Dec 2019 11:44 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड - फोटो : icc
विज्ञापन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आईसीसी रैंकिंग को कचरा बताया है। वॉन का मानना है कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। इसलिए इन दोनों का आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की सूची में दूसरे और चौथे पायदान पर होना जायज नहीं है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार द सिडनी मॉर्निग हेराल्ड इंग्लिश टीम की कमान संभाल चुके इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के हवाले से लिखा है कि मैं आईसीसी की रैंकिंग को लेकर बेहद सही सोचता हूं। मुझे लगता है कि यह एकदम कचरा है।

वॉन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि न्यूजीलैंड ने पिछले दो साल में कितनी टेस्ट सीरीज जीती है कि वह नंबर दो पर काबिज है। वहीं इंग्लैंड के लिए चौथा स्थान कैसे सही है। इंग्लैंड ने बीते चार साल में टेस्ट मैच में खासकर विदेशों में काफी संघर्ष किया है।
विज्ञापन


पूर्व इंग्लिश टीम के कप्तान ने कहा कि इंग्लैंड ने अपनी जमीन पर सीरीज जीती हैं। उन्होंने हाल ही में घर में एशेज सीरीज ड्रॉ खेली और उन्होंने सिर्फ आयरलैंड को हराया है। मुझे लगता है कि रैंकिंग थोड़ी बहुत संदेह पैदा करने वाली है। मेरी नजर में निश्चित तौर पर न्यूजीलैंड नंबर दो टीम नहीं है। मुझे लगता है कि टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया ज्यादा बेहतर टीम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें