फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: माइकल वॉन को भरोसा, ये टीम आईपीएल नीलामी में जेम्स एंडरसन पर लगा सकती है बोली, कारण भी बताया

Mon, 11 Nov 2024 08:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एंडरसन ने अपना पिछला टी20 मैच 10 साल पहले 2014 में खेला था। टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए वह कभी भी इस लीग का हिस्सा नहीं रहे हैं। वह आईपीएल की मेगा नीलामी में 1.25 करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि आईपीएल 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पर बोली लगा सकती है। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज गेंदबाज एंडरसन ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था और पहली बार आईपीएल नीलामी के लिए खुद को पंजीकृत कराया। 
विज्ञापन

मेगा नीलामी 24-25 नवंबर को होगी 
एंडरसन के नाम टी20 में 44 मैचों में 41 विकेट हैं। इस दौरान उनकी इकॉनोमी 8.47 की रही है। वॉन के अनुसार, जो टीम एंडरसन को लेने में रुचि जता सकती है वो चेन्नई सुपर किंग्स है क्योंकि यह टीम ऐसे तेज गेंदबाज को पसंद करती है जिनके पास स्विंग कराने की क्षमता है। आईपीएल 2025 सीजन के लिए मेगा नीलामी का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब जेद्दा में होगा। इसकी नीलामी के लिए 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।

वॉन ने एक पॉडकास्ट के दौरान एंडरसन को लेकर अपनी राय रखी। इस पॉडकास्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट भी शामिल थे। वॉन ने कहा, आपने जेम्स एंडरसन का जिक्र किया, मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर जेम्स एंडरसन चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा बने। चेन्नई सुपर किंग्स एक ऐसी टीम है जो शुरुआती ओवरों में स्विंग करने की क्षमता वाले गेंदबाजों को पसंद करती है। उनकी टीम में हमेशा ही एक ऐसा गेंदबाज रहा है, चाहे वह शार्दुल ठाकुर हो या कोई और। मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर एंडरसन चेन्नई की टीम में दिखें। 

एंडरसन ने 10 साल पहले खेला था अंतिम टी20 मैच
एंडरसन ने अपना पिछला टी20 मैच 10 साल पहले 2014 में खेला था। टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए वह कभी भी इस लीग का हिस्सा नहीं रहे हैं। वह आईपीएल की मेगा नीलामी में 1.25 करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ शामिल हुए हैं। एंडरसन से जब इस फैसले के बारे में पूछे गया था तो उन्होंने कहा कि वह इस खेल के बारे में अपनी समझ बढ़ाने के लिए इस नीलामी में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

एंडरसन ने पिछले सप्ताह एक पॉडकास्ट पर कहा था, मेरा मानना है कि मेरे पास अब भी खेल को कुछ देने की क्षमता है। मैं अभी भी खेल सकता हूं। मैंने कभी आईपीएल नहीं खेला है, मैंने कभी इसका अनुभव नहीं किया है और कई कारणों से मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के रूप में मेरे पास देने के लिए और भी बहुत कुछ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें