फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: केविन पीटरसन ने एडेन मार्करम की तारीफ में पढ़े कसीदे, डब्ल्यूटीसी फाइनल में खेली पारी को जमकर सराहा

Sun, 15 Jun 2025 08:34 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्करम ने दूसरी पारी में 136 रन बनाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए फाइनल में पांच विकेट से हराकर पहली बार डब्ल्यूटीसी का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
एडेन मार्करम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में शानदार पारी खेलने वाले एडेन मार्करम को जमकर सराहा है। पीटरसन ने मार्करम की पारी को टेस्ट मैचों में किसी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्करम ने दूसरी पारी में 136 रन बनाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। 
विज्ञापन

27 साल का सूखा समाप्त किया 
दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर पहली बार डब्ल्यूटीसी का खिताब अपने नाम किया। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने का अपना 27 साल का सूखा समाप्त कर लिया। टीम ने आखिरी बार 1998 में नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैंपियंस) का खिताब अपने नाम किया था। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 285 रन बनाकर जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट में यह तीसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है।

पीटरसन बोले- दबाव में खेली असाधारण पारी 
पीटरसन ने कहा, संभवतः टेस्ट मैच क्रिकेट में किसी भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी। अगर आप दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट इतिहास को देखें तो यह शायद सबसे आक्रामक या मनोरंजक पारी नहीं कही जाएगी। लेकिन जब आप उम्मीद, मंच और पहली पारी में विफल होने के बाद के दबाव को ध्यान में रखते हैं, तो यह असाधारण था। चाहे आप बल्लेबाज हों या गेंदबाज जब आपका देश आप पर भरोसा कर रहा हो और आपको अच्छा प्रदर्शन करना हो तो यह दबाव बहुत अधिक होता है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी मूल के पीटरसन ने कहा, मार्करम ने रेयान रिकेल्टन के जल्दी आउट होने के बाद शानदार प्रदर्शन किया। यह वर्णन करना भी मुश्किल है कि उन पर किस तरह का दबाव था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें