फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रहे बॉब विलिस का 70 वर्ष की आयु में निधन

Wed, 04 Dec 2019 10:07 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bob Willis - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ग्लैंड के 1981 की एशेज जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज बॉब विलिस ने बुधवार को 70 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वह काफी समय से थायराइड कैंसर से जूझ रहे थे। गूज (एक पक्षी) के निकनेम से मशहूर बॉब के परिवार में पत्नी, बेटी, बेटा और बहन हैं।

विज्ञापन


उनके परिवार ने कहा, ‘हमारे प्रिय बॉब अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह एक आदर्श पति, पिता, भाई और दादा थे। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों को प्रभावित किया। हमें उनकी कमी बहुत खलेगी।’ पूर्व कप्तान बॉब ने अपने देश के लिए 90 टेस्ट मैचों में 325 विकेट झटके हैं। उन्हें 1970-71 में 21 साल की उम्र में एलन वर्ड की जगह एशेज सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था।

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया से यह सीरीज 2-0 से जीती थी। उन्हें सबसे ज्यादा याद हेडिंग्ले के मैदान के लिए किया जाता है। इस मैदान में 1981 एशेज सीरीज में उनकी घातक गेंदबाजी ने इंग्लैंड को शानदार जीत दिलाई थी। सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में बॉब ने कहर बरपाते हुए 43 रन देकर आठ विकेट झटके थे और इंग्लैंड ने यह मैच 18 रन से जीता था। अपने दस साल के करिअर में उन्होंने 18 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की। उन्होंने 64 वनडे मैचों में 80 विकेट लिए। बॉब ने 1984 में क्रिकेट से संन्यास लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Former England cricket captain Bob Willis passes away at the age of 70 following a brief illness.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें