फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'रोहित-कोहली की अनुपस्थिति से इंग्लैंड को मिलेगा फायदा', मोइन ने टेस्ट सीरीज को लेकर रखी राय

Tue, 13 May 2025 07:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोहित के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत की कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे शुभमन गिल ने कभी सबसे लंबे प्रारूप या वनडे में भारत की कप्तानी नहीं की है। लेकिन मोईन का मानना है कि गिल भारत की कप्तानी करने के लिए बहुत अच्छे विकल्प होंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली का कहना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार बल्लेबाजों की अनुपस्थिति सो इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के दौरान फायदा होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच अगले महीने से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है और इससे पहले ही रोहित और कोहली ने टेस्ट प्रारूप से संन्यास का एलान कर दिया है। इस सीरीज के साथ ही भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के अगले चक्र की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

मोईन ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया था संन्यास
मोईन ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्होंने कहा, निश्चित रूप से मुझे लगता है कि यह इंग्लैंड के लिए बहुत बड़ा फायदा है। दो शीर्ष खिलाड़ी जो दौरे पर कई बार इंग्लैंड आए हैं, इसलिए उनके पास अनुभव है। मुझे याद है कि रोहित ने पिछली बार इंग्लैंड में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। उनके पास जो जज्बा है, वे जिस तरह के नेतृत्वकर्ता हैं, उन दोनों ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी की है। इसलिए हां, टीम के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है।

मोईन की नजर में गिल बन सकते हैं कप्तान 
रोहित के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत की कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे शुभमन गिल ने कभी सबसे लंबे प्रारूप या वनडे में भारत की कप्तानी नहीं की है। लेकिन मोईन का मानना है कि गिल भारत की कप्तानी करने के लिए बहुत अच्छे विकल्प होंगे, फिर भले ही उन्हें सबसे लंबे प्रारूप में भारत की कप्तानी करने का अनुभव नहीं हो।
विज्ञापन

मोईन ने कहा, मुझे लगता है कि यह शुभमन गिल होंगे। आदर्श रूप से बीसीसीआई जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाना चाहेगा क्योंकि वह बहुत अच्छे कप्तान हैं, एक अच्छे नेतृत्वकर्ता हैं और उन्होंने पहले भी ऐसा किया है।लेकिन उनके चोट के रिकॉर्ड के कारण शायद वह पूरी सीरीज नहीं खेल पाएं। मुझे लगता है कि वे कप्तानी किसी ऐसे व्यक्ति को देंगे जिसने टेस्ट क्रिकेट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। गिल आईपीएल में गुजरात टाइटंस का नेतृत्व करते हैं इसलिए उनके पास अब भी बहुत अच्छा कप्तान है, अनुभवहीन है लेकिन एक अच्छा कप्तान और अच्छा दिमाग, लेकिन इंग्लैंड की परिस्थितियों में यह एक चुनौती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें