फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: उथप्पा ने बुमराह के कार्यभार प्रबंध का समर्थन किया, स्टेन ने भारत को बताया टी20 सीरीज जीत का हकदार

Thu, 18 Dec 2025 01:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का कार्यभार प्रबंध जरूरी है। बुमराह फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के कार्यभार प्रबंध को लेकर हमेशा की चर्चा होती रहती है। अब इस मामले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने भी राय रखी है और बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट का समर्थन किया है। उथप्पा का मानना है कि बुमराह का एक्शन और तेज गति उनके शरीर पर अत्यधिक दबाव डालती है और उन्हें पूरी तरह से फिट रखने के लिए उनका कार्यभार का प्रबंधन करना बेहद जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन

वनडे सीरीज से दिया गया था आराम 
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बुमराह को आराम दिया गया था और उन्होंने पांच मैचों की टी20 सीरीज में वापसी की। बुमराह के वर्कलोड को लेकर कई बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आलोचना की गई है, लेकिन उथप्पा ने इसका समर्थन किया है। उथप्पा ने कहा, बुमराहबेमिसाल मैच विजेता हैं और उनके कार्यभार का प्रबंध करना बेहद जरूरी है। तेज गेंदबाजी शायद इस खेल का सबसे मुश्किल कौशल है और बुमराह इसे बेहद तेज गति से और चुनौतीपूर्ण एक्शन के साथ करते हैं। आप उनको पूरी तरह से फिट बनाए रखना चाहते हैं लेकिन साथ ही आप यह भी चाहते हैं कि वह पर्याप्त क्रिकेट खेलें। हम सभी उनकी प्रतिभा से वाकिफ है और उम्मीद है कि वह विश्व कप से पहले होने वाले मैचों में निरंतरता बनाए रखने में सफल रहेंगे।

स्टेन बोले- दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा
दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन अभी तक उतार चढ़ाव वाला रहा है, लेकिन टीम के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा कि उनकी टीम ने भारत दौरे पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। स्टेन ने कहा, टेस्ट सीरीज जीतना शानदार रहा और उन्होंने वनडे में भी कड़ी चुनौती पेश की। पहले वनडे में टॉस जीतने के बावजूद वह हार गए थे। अगर वे वह मैच जीत जाते, तो वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर सकते थे।
विज्ञापन

इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा कि अगर भारत टी20 सीरीज जीतता है तो वह इसका हकदार है। उन्होंने कहा, अब तक खेले गए तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत बेहतर टीम रही है। एक मैच में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को सस्ते में आउट कर दिया, दूसरे में रन लुटाए, लेकिन धर्मशाला में फिर से दबदबा कायम किया। अगर भारत यह सीरीज जीतता है, तो मैं कहूंगा कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। वे इसके हकदार हैं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका वापसी करेगा। उनका यह दौरा शानदार रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें