फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammad Azharuddin: तीसरी बार चुनाव लड़ने को तैयार हैं पूर्व क्रिकेटर, हैदराबाद है पसंदीदा सीट; जानें इतिहास

Thu, 17 Aug 2023 08:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अजहरुद्दीन इससे पहले भी दो मौकों पर चुनाव लड़ चुके हैं। पहले प्रयास में उन्हें यूपी के मुरादाबाद में जीत मिली थी, लेकिन अगले चुनाव में वह टोंक-सवाई माधोपुर सीट में हार गए। इसके बाद 2019 में उन्हें टिकट नहीं मिला था।
 
विज्ञापन
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार वह हैदराबाद की सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। अजहर इससे पहले यूपी के मुरादाबाद और राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से चुनाव लड़ चुके हैं। पूर्व सांसद अजहर को 2019 में चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला था, लेकिन 2024 में उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


अजहरुद्दीन का कहना है कि इस बार लोगों का रुझान कांग्रेस की तरफ है और आगामी चुनाव कांग्रेस पार्टी सत्ता में आ सकती है, लेकिन इसके लिए उनकी पार्टी को काफी काम करना होगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि अभी उनके दिमाग में कोई लक्ष्य नहीं है। बहुत से लोग दावा करते हैं कि इतनी सीटें लाएंगे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार वह हैदराबाद की सीट से चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं।



दो बार चुनाव लड़ चुके हैं अजहरुद्दीन
19 फरवरी 2009 में भारतीय कांग्रेस पार्टी से जुड़ने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन इससे पहले दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने 2009 में उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। अजहर ने बीजेपी के कुंवर सर्वेश कुमार को हराया था। अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उनकी सीट बदल दी और उन्हें राजस्थान की टोंक-सवाई लोकसभा सीट से टिकट दिया गया। हालांकि, इस बार अजहर को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2019 में अजहर को उनकी मनपसंद सीट से टिकट नहीं मिला और वह चुनाव नहीं लड़े। अब 2024 लोकसभा चुनाव से पहले वह फिर से राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गए हैं और हैदराबाद से चुनाव लड़ने की मंशा साफ कर चुके हैं। 
विज्ञापन


अजहर फिलहाल तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं और उन्हें उम्मीद है कि आगामी चुनाव में वही राज्य में पार्टी का मुख्य चेहरा होंगे। 

क्रिकेट में कैसा रहा अजहर का करियर?
मोहम्मद अजहरुद्दीन देश के सबसे सफल क्रिकेट खिलाड़ी और कप्तानों में से एक हैं, लेकिन फिक्सिंग के आरोपों के चलते उनका करियर खत्म हो गया। उनके क्रिकेट खेलने पर बैन लगने से पहले उन्होंने 99 टेस्ट में देश के लिए 45 के औसत से 6215 रन बनाए। इसमें 21 अर्धशतक और 22 शतक शामिल थे। टेस्ट क्रिकेट में भी उनका स्ट्राइक रेट 63 का था, जबकि वह 1984 से 2000 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले। उस समय तक टी20 क्रिकेट की शुरुआत भी नहीं हुई थी। 334 वनडे में अजहरुद्दीन ने लगभग 37 के औसत और 74 के स्ट्राइक रेट से 9378 रन बनाए। इसमें सात शतक और 58 अर्धशतक शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें