फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर स्नीडन बने न्यूजीलैंड क्रिकेट के नए चेयरमैन, बार्कले की लेंगे जगह

Wed, 02 Dec 2020 02:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
विज्ञापन
New Zealand Cricket Team - फोटो : social Media
विज्ञापन

पूर्व कीवी खिलाड़ी माइकल स्नीडन न्यूजीलैंड क्रिकेट के नए चेयरमैन चुने गए हैं, वे अब जार्ज बार्कले की जगह लेंगे। बार्कले हाल ही में आईसीसी के चेयरमैन बने हैं जिसकी वजह से उन्हें पद छोड़ना पड़ा। स्नीडन 1990 से 1992, 1999 से 2001 और 2013 से अब तक न्यूजीलैंड क्रिकेट के पूर्व मुख्य कार्यकारी और बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं। वह 1980 से 1990 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 25 टेस्ट और 93 वनडे खेले हैं। इसके अलावा रग्बी विश्व कप 2011 के भी मुख्य कार्यकारी थे। वह आईसीसी बोर्ड में न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रतिनिधि होंगे। इसके साथ ही उन्हें ‘वन क्रिकेट’ प्रोजेक्ट के सलाहकार के पद से इस्तीफा देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें