कांग्रेस ने पूर्व क्रिकेटर तथा कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन को तेलंगाना से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि हम अजहर को चुनाव लड़ाने की सोच रहे हैं। हमने इसके लिए उन्हें आमंत्रित किया है।
अजहर तेलंगाना के विकास में अपनी भूमिका निभाने को लेकर विशेष उत्साहित हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने इस तरह का आमंत्रण भेजा है। पूर्व कप्तान ने कहा था कि यदि हम सब मिलकर साथ काम करें तो कांग्रेस की सरकार तेलंगाना में बन जाएगी। कांग्रेस ने कहा कि वह चाहती है कि पूर्व क्रिकेटर उनके लिए तेलंगाना में प्रचार भी करें।
उल्लेखनीय है कि अजहरूद्दीन यूपी के मुरादाबाद से कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। उन्होंने राजस्थान से चुनाव भी लड़ा था पर वह हार गए थे।