फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDO-PAK Tension: तनाव के बीच अंबाती रायुडू ने की शांति की अपील, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल; अब दी सफाई

Fri, 09 May 2025 10:54 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर वीरेंद्र सहवाग सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को लताड़ा और भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाया। वहीं, रायुडू ने शांति की अपील की।
विज्ञापन
अंबाती रायुडू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच अपने विचार साझा किए। रायुडू ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए और शांति की अपील की। हालांकि, यूजर्स इससे नाखुश हुए और उन्होंने रायुडू को जमकर ट्रोल किया। पाकिस्तान ने गुरुवार की रात जम्मू, पठानकोट सहित कई सीमवर्ती शहरों में ड्रोन से हमले की कोशिश की थी, जिसका भारतीय सेना ने जवाब दिया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम किया और जवाबी कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन

किस पोस्ट पर ट्रोल हुए रायुडू
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर वीरेंद्र सहवाग सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को लताड़ा और भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाया। वहीं, रायुडू ने शांति की अपील की। उन्होंने महात्मा गांधी के एक कथन को साझा करते हुए लिखा, 'आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।' सोशल मीडिया पर यूजर्स को रायुडू की यह प्रतिक्रिया रास नहीं आई और उन्होंने इस पूर्व बल्लेबाज को जमकर ट्रोल किया। 

विवाद बढ़ने पर दी सफाई 
विवाद बढ़ने के बाद रायुडू ने एक और पोस्ट किया। उन्होंने उसमें लिखा, 'जम्मू-कश्मीर, पंजाब और भारत के अन्य सीमावर्ती इलाकों में शांति और सुरक्षा के लिए प्रार्थना। प्रभावित सभी लोगों के लिए शक्ति, सुरक्षा और शीघ्र समाधान की आशा करता हूं। जय हिंद।' रायुडू यहीं नहीं रुके और उन्होंने ट्रोल के बाद सफाई पेश की। रायुडू ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देती है। याद रखें कि यह कमजोरी का आह्वान नहीं है, बल्कि समझदारी की याद दिलाता है। न्याय को दृढ़ रहना चाहिए, लेकिन मानवता को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हम अपने देश से बहुत प्यार करते हैं और फिर भी अपने दिलों में करुणा बनाए रख सकते हैं। देशभक्ति और शांति साथ-साथ चल सकते हैं। 

विज्ञापन

रायुडू ने सेना को सराहा
रायुडू ने फिर एक पोस्ट किया और भारतीय सेना को सराहा। उन्होंने लिखा, ऐसे क्षणों में हम डर से नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प के साथ एकजुट होकर खड़े होते हैं। मैं भारतीय सेना के प्रति बहुत आभारी हूं, जो असली नायक हैं, जो बेजोड़ साहस, अनुशासन और निस्वार्थ होकर देश की सेवा करते हैं। आपके बलिदानों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। आपकी बहादुरी ही तिरंगे को ऊंचा रखता है और हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखता है। आपकी ताकत हमेशा हमें सुरक्षा की ओर ले जाए और आपकी सेवा एक और अधिक शांतिपूर्ण कल का मार्ग प्रशस्त करती रहे। जय हिंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें