फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: वसीम अकरम ने इस खिलाड़ी को पाकिस्तान टीम में जगह देने पर सवाल उठाए, औसत को लेकर की आलोचना

Sun, 02 Feb 2025 03:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हाल ही में इस महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की थी जिसमें फखर जमां और फहीम की टीम में वापसी हुई थी। इस टूर्नामेंट में टीम मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में खेलने उतरेगी, जबकि गैरी कस्टर्न के जाने के बाद अंतरिम कोच का पद संभाल रहे आकिब जावेद इस पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
वसीम अकरम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने ऑलराउंडर फहीम अशरफ को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल करने पर सवाल खड़े किए हैं। 31 वर्षीय गेंदबाजी ऑलराउंडर ने आखिरी बार पाकिस्तान के लिए सितंबर 2023 में वनडे प्रारूप का मुकाबला खेला था। अकरम हालांकि, फहीम को लेने से हैरान हैं जिन्होंने 34 वनडे मैचों में 10.66 के औसत से 224 रन बनाए हैं और 46.30 के औसत से 26 विकेट लिए हैं। अकरम ने उन्हें आने वाले मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हाल ही में इस महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की थी जिसमें फखर जमां और फहीम की टीम में वापसी हुई थी। इस टूर्नामेंट में टीम मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में खेलने उतरेगी, जबकि गैरी कस्टर्न के जाने के बाद अंतरिम कोच का पद संभाल रहे आकिब जावेद इस पद पर बने रहेंगे। 

अकरम ने टीम को दी शुभकामनाएं 
अकरम ने कहा, टीम घोषित हो चुकी है, लेकिन मैंने अच्छी तरह नहीं देखा है। कुछ हद तक जो मैंने टीम देखी उसमें फहीम अशरफ का नाम भी है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि वह प्रतिभाशाली हैं। लेकिन आखिरी 20 मैचों में उनकी गेंदबाजी औसत 100 की है और बल्लेबाजी औसत नौ की है। हम सिर्फ एक विशेषज्ञ स्पिनर के साथ उतरेंगे और मेरे ख्याल से भारतीय टीम के पास टीम में तीन-चार स्पिनर हैं। हालांकि, अब टीम घोषित हो चुकी है और मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मेजबान होने के नाते दबाव भी होगा। मुझे उम्मीद है कि हम सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। 

मालूम हो कि मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली टीम में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर 26 वर्षीय अबरार अहमद ने चार वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 33 रन पर चार विकेट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 10 विकेट चटकाए हैं। वहीं, सलामी बल्लेबाज सईम अयूब को इस 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली थी क्योंकि वह टखने में फ्रैक्चर के कारण उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। सईम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में चोट लग गई थी। पीसीबी ने सईम के फिट होने का इंतजार किया और उन्हें टीम में लेने की हर संभव कोशिश की, लेकिन वह समय से फिट नहीं हो सके जिस कारण इस आईसीसी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाए। 

बाबर से ओपनिंग कराना चाहते हैं अकरम 
अकरम चाहते हैं कि 19 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में बाबर आजम ओपनिंग करने उतरें। अकरम ने कहा, ओपनिंग में कुछ दिक्कते हैं। नियमित ओपनर फखर जमां को टीम में लिया गया है जो सीमित ओवर के खेल में मुख्य खिलाड़ी हैं। मैं रिजवान को मध्यक्रम पर देखना चाहूंगा और वह बाबर से ओपनिंग करने कहें। बाबर की तकनीक अच्छी है। अगर बाबर 50 ओवर खेलेगा तो 100 या 125 रन बना लेगा। 
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम इस प्रकार है...
बाबर आजम, फखर जमां, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहीर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आघा (उपकप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें