फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: कपिल देव ने भारतीय गेंदबाजों को चेताया, कहा- उछाल भरी विकेटों को देखकर उत्तेजित ना हों

Tue, 15 Dec 2020 10:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
कपिल देव-टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का आगाज बृहस्पतिवार से एडिलेड में होगा। दोनों ही टीमों ने इसके लिए अपनी-अपनी तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली है। उधर दिग्गज कपिल देव ने मंगलवार को भारतीय तेज गेंदबाजों को उनके मजबूत पक्ष के मुताबिक गेंदबाजी करने की सलाह दी। उन्होंने बृहस्पतिवार से शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में उछाल लेती पिचों को देखकर उत्तेजित ना हो और अपनी ताकत से गेंदबाजी करें।

विज्ञापन


इस पूर्व दिग्गज का मानना है कि भारतीय गेंदबाजों के पास अब भी ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर गेंदबाजी का अनुभव नहीं है। कपिल ने यहां भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित एक ऑनलाईन सत्र में कहा, ‘हमारे तेज गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया के पिचों पर गेंदबाजी का अनुभव नहीं है। कई बार वह उछाल देख कर उत्तेजित हो जाते हैं। यह समझना काफी जरूरी है कि उन्हें अपनी ताकत से गेंदबाजी करनी चाहिए।’

भारत के लिए 131 टेस्ट में 434 विकेट लेने वाले पूर्व महान खिलाड़ी ने कहा, ‘हमारे पास शानदार तेज गेंदबाज है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वहां की परिस्थितियों को हमारे गेंदबाजों की तुलना में बेहतर समझते हैं।’ 
विज्ञापन


भारत को 1983 में विश्व विजेता बनाने वाले इस पूर्व कप्तान ने कहा कि दिन-रात्रि प्रारूप में खेले जाने वाले श्रृंखला के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहेगा। उन्होने कहा, ‘जाहिर है इस टेस्ट (एडीलेड) में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहेगा। वे अपने घर में खेल रहे है। अगर भारतीय टीम गुलाबी गेंद से भारत में खेलती तो मैं कहता कि भारत के जीतने की संभावना 80 प्रतिशत है। वैसे भी ऑस्ट्रेलिया के पास गुलाबी गेंद से कई मैच खेलने का अनुभव है जबकि भारतीय टीम ने सिर्फ एक टेस्ट दूधिया रोशनी में खेला है।’

अनुभवी ईशांत शर्मा की अनुपस्थिति में भी, भारत टीम के पास जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के नेतृत्व में खतरनाक तेज गेंदबाजी आक्रमण है। टीम में उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी के रूप में शानदार विकल्प मौजूद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें