फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs ENG: टेस्ट में 9000 रन पूरे करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने विलियमसन, संगकारा की बराबरी की

Sat, 30 Nov 2024 12:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

सार

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के नाम टेस्ट में सबसे तेज 9000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है। उनके बाद वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा का नाम आता है। विलियमसन ने इस मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा और पाकिस्तान के यूनिस खान की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : BlackCaps
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह संयुक्त रूप से ऐसे तीसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस उपलब्धि पर पहुंचने में कम पारियां ली हैं। विलियमसन इस उपलब्धि पर दूसरी पारी के 18वें ओवर में पहुंचे।  
विज्ञापन


 

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के नाम टेस्ट में सबसे तेज 9000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है। उनके बाद वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा का नाम आता है। विलियमसन ने इस मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा और पाकिस्तान के यूनिस खान की बराबरी कर ली है। विलियमसन, संगकारा और यूनिस ने 103 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। 

टेस्ट में सबसे तेजी से 9000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज देश पारी
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 99
ब्रायन लारा वेस्टइंडीज 101
कुमार संगकारा श्रीलंका 103
यूनिस खान पाकिस्तान 103
केन विलियमसन न्यूजीलैंड 103

विलियमसन की अर्धशतकीय पारी 
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में पकड़ मजबूत करने की कोशिश की थी, लेकिन विलियमसन ने अपनी पारी से न्यूजीलैंड को मुश्किल हालात से उबारा। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने 64 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विलियमसन ने सधी हुई पारी खेली और अर्धशतक जड़ा। विलियमसन हालांकि क्रिस वोक्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। उन्होंने 86 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 61 रन बनाए। विलियमसन की अर्धशतकीय पारी के बावजूद इंग्लैंड ने वापसी की। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 155 रन बनाए हैं और चार रन की मामूली बढ़त हासिल कर ली है। स्टंप्स के समय डेरिल मिचेल 31 रन और नाथन स्मिथ एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड के लिए वोक्स और ब्राइडन कार्से को तीन-तीन विकेट मिले हैं। 
विज्ञापन

पहली पारी में शतक से चूके थे विलियमसन
विलियमसन ने टेस्ट में शानदार वापसी की है। उन्होंने दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने से पूर्व पहली पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी और विपरित परिस्थितियों में 93 रन बनाए थे। विलियमसन सिर्फ सात रन से शतक लगाने से चूक गए थे। 2018 के बाद यह पहली बार हुआ था जब विलियमसन नर्वस 90 का शिकार हुए और टेस्ट में शतक पूरा नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें