सेवानिवृत्त नौकरशाह डैनी मराक को बृहस्पतिवार को शिलांग में हुई आम सालाना बैठक में मेघालय क्रिकेट संघ (एमसीए) का निर्विरोध अध्यक्ष जबकि कॉलेज व्याख्याता गिडियोन खारकोंगोर को सचिव चुना गया। बीसीसीआई के नए संविधान के अनुसार कोनराड के संगमा और नबा भट्टाचार्यजी दो कार्यकाल के बीच बाहर रहने के लिए तय अनिवार्य अवधि (कूलिंग ऑफ पीरियड) में चले गए जो क्रमश: अध्यक्ष और सचिव पद पर बने हुए थे। हालांकि पूर्वोत्तर का यह राज्य 2018 में ही पूर्ण मतदान सदस्य बना था। ध्रुबज्योति ठाकुरिया कोषाध्यक्ष बने क्योंकि चुनाव केवल दो पदों के लिए कराए गए।