फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gary Stead: न्यूजीलैंड क्रिकेट से फिर जुड़े पूर्व मुख्य कोच गैरी स्टीड, अब इस भूमिका में आएंगे नजर; जानें

Fri, 26 Sep 2025 03:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

गैरी स्टीड के कोच रहते न्यूजीलैंड टीम 2019 वनडे विश्व कप, 2021 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंची। न्यूजीलैंड ने 2019-21 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को हराया था।
विज्ञापन
गैरी स्टीड - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के पूर्व मुख्य कोच गैरी स्टीड एक बार फिर न्यूजीलैंड क्रिकेट से जुड़ गए हैं। स्टीड इस बार कोच नहीं, बल्कि टीम के हाई परफार्मेंस निदेशक की भूमिका में नजर आएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार को बताया कि स्टीड खिलाड़ियों और कोचों के विकास के साथ हाई परफार्मेंस कार्यक्रमों के प्रभारी होंगे। इससे पहले जून में उन्होंने मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 2018 से 2025 तक टीम के कोच थे।
विज्ञापन


कोच के तौर पर सफल रहा था कार्यकाल 
गैरी स्टीड के कोच रहते न्यूजीलैंड टीम 2019 वनडे विश्व कप, 2021 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंची। न्यूजीलैंड ने 2019-21 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को हराया था। स्टीड ने कहा, न्यूजीलैंड क्रिकेट पिछले 30 साल से मेरे दिल के काफी करीब है और खेल से जुड़े रहकर बहुत अच्छा लग रहा है।

स्टीड की यह भूमिका पूर्णकालिक नहीं है जिससे वह न्यूजीलैंड क्रिकेट के बाहर भी काम कर सकते हैं। उन्हें 2025-26 रणजी सत्र के लिए आंध्र टीम का मुख्य कोच बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें