भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व चयनकर्ता और राजस्थान के पूर्व कप्तान किशन रुंगटा का कोरोना से निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उन्होंने जयपुर के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। रुंगटा पिछले हफ्ते कोविड-19 की चपेट में आए थे।
रुंगटा ने 1953 से लेकर 1970 के बीच में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 59 मैच खेले जिनमें 2717 रन बनाए थे। वह 1998 में मध्य क्षेत्र से चयकर्ता रहे थे। वह पिछले एक हफ्ते से इस महामारी से जंग लड़ रहे थे। रुंगटा राजस्थान के कप्तान भी रहे और उनकी देखरेख में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।