फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: क्या डिविलियर्स भी हैं भारतीय टीम के कोच पद की दौड़ में शामिल? खुद दिया ये बयान

Fri, 24 May 2024 04:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट के बाद द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोच पद के लिए आवेदन मंगाए हैं जिसकी अंतिम तारीख 27 मई है।
विज्ञापन
एबी डिविलियर्स - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के बाद अपना पद छोड़ेंगे। अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट के बाद द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोच पद के लिए आवेदन मंगाए हैं जिसकी अंतिम तारीख 27 मई है। हाल के दिनों में भारतीय टीम के कोच पद के लिए दुनिया भर के कई दिग्गजों का नाम चर्चा में आया है और अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी इसे लेकर राय रखी है। 
विज्ञापन

फ्लेमिंग-पोंटिंग का नाम भी चर्चा में
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का नाम भी कोच पद के लिए चर्चा में शामिल था। हालांकि, पोंटिंग ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्हें इस पद के लिए प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कोच एंडी फ्लावर ने भी खुद को दावेदारी से बाहर कर लिया था। 

'मैं कोचिंग का आनंद लूंगा'
बीसीसीआई द्रविड़ की जगह नए कोच की तलाश में है और डिविलियर्स से भी कोच पद को लेकर उनकी इच्छा के बारे में पूछा गया। डिविलियर्स ने कहा, 'मुझे इसके बारे में कुछ पता नहीं है। मुझे लगता है कि मैं कोचिंग का आनंद लूंगा। इसमें कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिन्हें मैं पसंद नहीं करता और जिसे मुझे सीखने की जरूरत है। समय के साथ सबकुछ संभव है। कोचिंग में कुछ ऐसी चीजें भी है जिनका मैं आनंद लूंगा। ऐसी चीजें जिन्हें मैं लंबे समय से सीख रहा हूं।' बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि बोर्ड लंबी अवधि के लिए कोच चाहता है। पारंपरिक तौर पर भारत में विभिन्न प्रारूपों के लिए अलग-अलग कोच नहीं होते हैं। 
विज्ञापन

डिविलियर्स के आवेदन करने की संभावना कम
डिविलियर्स इस सीजन कोचिंग नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने भविष्य के लिए संभावनाएं जीवित रखी है। डिविलियर्स ने कहा, मैं कुछ टीम और कुछ खिलाड़ियों के साथ काम करना पसंद करूंगा। पूर्णकालिक कोच ऐसी चीज है जिसके बारे में मैं अभी नहीं सोच रहा हूं। यह ऐसी चीज है जो फिलहाल मैं नहीं ले सकता, लेकिन मैंने हमेशा कहा है कि कभी किसी चीज को ना नहीं कहते, इसलिए हो सकता है आने वाले समय में चीजें बदले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें