फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में भिड़ गए थे दो बांग्लादेशी खिलाड़ी, पड़ गए लेने के देने 

Mon, 18 Nov 2019 05:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शहादत हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व टेस्ट गेंदबाज शहादत हुसैन को बर्खास्त कर दिया है। इस समय चल रहे राष्ट्रीय क्रिकेट लीग में उनके खेलने पर भी बैन लगा दिया है। दरअसल, शहादत पर खुलना के शेख अबू नेसर स्टेडियम में ठाका डिवीजन और खुलना डिवीजन के बीच हुए मुकाबले में दूसरे दिन के खेल के दौरान साथी खिलाड़ी अराफात सनी के साथ मारपीट का मामला था। 

विज्ञापन

 

रिर्पोट्स के मुताबिक शहादत और अराफात के बीच गेंद की एक साइड को चमकाने को लेकर बहस हुई थी। जिस बात पर गुस्सा होकर शहादत ने अराफत पर हमला कर दिया था, जिसके बाद बाकी खिलाड़ियों को बीच में आकर दोनों को आकर अलग करना पड़ा।

क्रिकबज की खबर के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शहादत को लेवल चार के अपराध के तहत दोषी पाया है, जिससे उनपर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर एक साल बैन और 50 हजार टका (बांग्लादेशी रुपये) का जुर्माना लग सकता है। 

विज्ञापन


बता दें कि शहादत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और वह घर लौट गए हैं। बोर्ड ने मैच रैफरी की रिर्पोट तकनीकी कमेटी को सौंप दी है, जो अब उनके भविष्य को लेकर फैसला लेगी। बताया जा रहा है कि इस व्यवहार के लिए अब शहादत पर एक साल का बैन लग सकता है। 

33 साल के शहादत ने बांग्लादेश के लिए 38 टेस्ट, 51 वन-डे और छह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 2005 से 2015 के बीच शहादत ने 100 विकेट हासिल किए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें