फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MacGill: कोकीन सौदे में शामिल होने के दोषी पाए गए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर मैकगिल, जानें कब सुनाई जाएगी सजा

Thu, 13 Mar 2025 12:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

मैकगिल ने कहा कि उन्हें सौदे के बारे में जानकारी नहीं थी लेकिन अभियोजकों का दावा था कि उनकी भागीदारी के बिना सौदा संभव ही नहीं था।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर स्टअर्ट मैकगिल मुश्किल में घिर गए हैं क्योंकि उन्हें कोकीन सौदे में शामिल होने का दोषी पाया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि बड़े पैमाने पर ड्रग्स की आपूर्ति में भागीदारी को लेकर उन्हें क्लीन चिट मिल गई है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार फैसला सुनाए जाने के समय मैकगिल के चेहरे पर ज्यादा भाव नहीं थे। उन्हें सजा आठ सप्ताह बाद सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


क्या है मामला?
सिडनी जिला कोर्ट की जूरी ने 54 वर्ष के पूर्व लेग स्पिनर को अप्रैल 2021 में 330000 आस्ट्रेलियाई डॉलर कीमत की एक किलो कोकीन के सौदे में शामिल होने के मामले में निर्दोष करार दिया गया है। उन्हें हालांकि ड्रग की आपूर्ति में शामिल होने का दोषी पाया गया है। अदालत में बताया गया कि मैकगिल ने अपने नियमित ड्रग व्यापारी को अपने करीबी रिश्तेदार मारिनो सोटिरोपोलोस से सिडनी में अपने रेस्त्रां में मिलवाया था।
विज्ञापन


मैकगिल ने कहा कि उन्हें सौदे के बारे में जानकारी नहीं थी लेकिन अभियोजकों का दावा था कि उनकी भागीदारी के बिना सौदा संभव ही नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें