फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: जस्टिन लैंगर ने सैम कोंस्टास की पारी को सराहा, बोले - इसने 2003 के वीरेंद्र सहवाग की याद दिलाई

Thu, 26 Dec 2024 11:55 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

कोंस्टास ने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 65 गेंदों पर 60 रन बनाए और अपने पहले ही टेस्ट मैच में अर्धशतक जड़ा। कोंस्टास ने मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ मजबूत शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
सैम कोंस्टास - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट से डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास की जमकर सराहना की है। लैंगर कोंस्टास के आत्मविश्वास और आक्रामक रवैये से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने इस युवा बल्लेबाज की तुलना भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से की है। मालूम हो कि सहवाग अपने समय के ताबड़तोड़ बल्लेबाज थे जो टेस्ट क्रिकेट में भी आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी करते थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

पहले ही मैच में जड़ा पचासा 
19 वर्षीय कोंस्टास ने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 65 गेंदों पर 60 रन बनाए और अपने पहले ही टेस्ट मैच में अर्धशतक जड़ा। कोंस्टास ने मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ मजबूत शुरुआत दिलाई। रवींद्र जडेजा ने कोंस्टास को आउट कर उनकी पारी का अंत किया। 

लैंगर ने कमेंट्री के दौरान कहा, मैच से पहले कोंस्टास काफी भरोसे में दिख रहे थे और उन्होंने काफी बात की थी। वह अपने एक्शन पर डटे रहे और उन्हें देखना शानदार था। कोंस्टास ने मुझे 2003 के सहवाग की याद दिला दी, जब उन्होंने पहले दिन 233 गेंदों पर 195 रन बनाए थे। हम उनके आत्मविश्वास पर भरोसा नहीं सके थे। हमने यह भी देखा कि जिस तरह कोंस्टास ने डेब्यू मैच में खेला उसने लाबुशेन को स्वतंत्र होकर खेलने का मौका दिया। लाबुशेन को डेविड वॉर्नर के साथ बल्लेबाजी करने का अनुभव था जो आक्रामक होकर खेलते थे। अब वह ऐसे पार्टनर के साथ खेल रहे हैं जिनका रवैया भी वॉर्नर की तरह ही है और इससे उन पर दबाव हटता है। 
विज्ञापन

कोहली के साथ कोंस्टास का हुआ विवाद
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे के पहले दिन उस समय विवाद हो गया जब विराट कोहली और कोंस्टास के बीच धक्का-मुक्की हो गई। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पारी के 11वें ओवर में कोंस्टास ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर दो चौके और एक छक्का लगाया। ओवर की तीसरी गेंद के बाद कोहली नॉन स्ट्राइकर एंड से वापस आ रहे थे। वहीं, कोंस्टास क्रीज से आगे निकल रहे थे। तभी कोहली का कंधा कोंस्टास के कंधा से लड़ा। दोनों की टक्कर हुई। इस पर कोंस्टास ने पीछे मुड़कर कोहली को कुछ शब्द कहे और फिर कोहली ने भी जवाब दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें