ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की पूर्व बल्लेबाज लीजा कैथली को इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। उन्हें मार्क रॉबिनसन की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
48 वर्ष की लीजा इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की पहली फुल टाइम कोच बनी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 82 वनडे और नौ टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी इस जिम्मेदारी को लेकर काफी उत्साहित हूं। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम में विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। मैं और इंतजार नहीं कर सकती हूं और देखते हैं कि हम कहां तक जा सकते हैं।