फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मन तो हुआ था कि स्टंप उखाड़ता और कोहली को वहीं मार देता'

Wed, 04 Apr 2018 02:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विराट कोहली (फाइल फोटो)
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एड कॉवन ने भारत के खिलाफ पिछली सीरीज की एक घटना को याद करते हुए बताया कि वह स्टंप उखाड़कर भारतीय कप्तान विराट कोहली पर उसे घोंपना चाहते थे। उन्होंने बताया कि मैच के दौरान कोहली ने उनसे बहुत गलत शब्द कहे थे।

विज्ञापन


भारत ने ऑस्ट्रेलिया को घरेलू सीजन में 2-1 से मात दी है। इस सीरीज में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी गहमागहमी नजर आई थी। इस दौरान दोनों ही टीमों के कप्तान मैदान के अंदर और बाहर एक दूसरे पर टिप्पणियां करते नजर आए थे।

फॉक्स स्पोर्टस को दिए इंटरव्यू में कॉवन ने बताया कि 'उस सीरीज के दौरान उनकी मां बहुत बीमार थीं, लेकिन कोहली ने कुछ ऐसा कह दिया जिसने खेल के मैदान पर सारी सीमाओं को लांघ दिया था। उन्होंने बताया आक्रमक कोहली को इसका अहसास तब हुआ जब अंपायर आए और उन्होंने कहा कि विराट आप हद पार कर रहे हैं, ये सुनने के बाद विराट पीछे हटे और उन्होंने माफी मांगी।'
विज्ञापन


लेकिन उस समय उनके इस तरह के बर्ताव से मेरा मन था कि मैं स्टंप उखाड़कर सीधा उन पर घोंप दूं। हालांकि उन्होंने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके क्रिकेट खेलने के अंदाज के कायल हैं और वह एक बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें