फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

David Warner: शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

Tue, 18 Aug 2026 05:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में वॉर्नर को सिडनी की एक अदालत ने दोषी पाया है। वॉर्नर पर भारी जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को अब गाड़ी चलाने के लिए इंटरलॉक डिवाइस का इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि सिडनी की एक अदालत ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में उन्हें दोषी पाया है। ईस्टर संडे के दिन रैंडम ब्रेथ-टेस्टिंग साइट के पास पहुंचने पर एक यात्री के साथ सीट बदलने की कोशिश करने के बाद 39 वर्षीय वॉर्नर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

पांच अप्रैल का है मामला
यह घटना पांच अप्रैल को हुई थी, जब वॉर्नर एक वाहन चला रहे थे और रैंडम ब्रेथ-टेस्टिंग साइट से पहले ही रुकने के कारण चर्चा में आ गए। रैंडम ब्रेथ टेस्ट में कानूनी सीमा से दोगुने से ज्यादा अल्कोहल पाए जाने पर पूर्व टेस्ट ओपनर पर मिड-रेंज ड्रिंक-ड्राइविंग का आरोप लगाया गया था। पिछले महीने वॉर्नर ने सिडनी की अदालत में ड्रिंक-ड्राइविंग के आरोप को स्वीकार कर लिया था। अदालत ने इस मामले में अंतिम सजा सुनाने के लिए 18 अगस्त की तारीख तय की थी, जहां वॉर्नर को 'मिड-रेंज' ड्रिंक-ड्राइविंग के उल्लंघन के लिए स्थानीय ट्रैफिक कानूनों के तहत सजा का सामना करना पड़ा।

वॉर्नर के वकील ने क्या दिया तर्क
वॉर्नर के वकील अवैस अहमद ने तर्क दिया कि उन्हें इस अपराध के लिए दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए, क्योंकि मीडिया कवरेज के कारण उन्हें पहले ही अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ी है। भारत और बांग्लादेश जैसे देशों में, जहां वॉर्नर टी20 फ्रेंचाइजी लीग में खेलने की कोशिश कर सकते हैं, वहां शराब न पीने की संस्कृति को स्वीकार किया जाता है। उन्होंने कहा, उनके अपराध के परिणाम गंभीर हैं। व्यावसायिक अवसरों पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जज क्लेयर फॉर्नन ने कहा कि वॉर्नर और उनकी पत्नी कैंडिस वॉर्नर के बारे में सोशल मीडिया पर टिप्पणियां किए जाने के सबूत थे, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें दोषी ठहराने के फैसले में सबसे अहम बात लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने से रोकना था और अपराध इसलिए और गंभीर हो गया, क्योंकि उस समय कार में बच्चे भी मौजूद थे। वॉर्नर इंटरलॉक लाइसेंस के लिए आवेदन करने और अपनी कार में वह डिवाइस लगवाने के बाद गाड़ी चला सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें