फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने का प्रस्ताव ठुकराया, जानें किस कारण लिया फैसला

Thu, 23 May 2024 03:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन मंगाए थे क्योंकि मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने इस बात को स्वीकार किया कि उनके पास भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने का प्रस्ताव आया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन मंगाए थे क्योंकि मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है। पोंटिंग ने बताया कि उन्होंने इस पेशकश को अस्वीकार कर दिया क्योंकि यह अभी उनकी जीवनशैली में फिट नहीं बैठता।
विज्ञापन

हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के रूप में सात सत्र पूरे करने वाले पोंटिंग इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम टी20 कोच रह चुके हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि भारतीय कोच के पद के लिए बीसीसीआई की ओर से कोई सुझाव आया था या नहीं। मालूम हो कि भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए पोंटिंग, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग, एंडी फ्लावर जैसे खिलाड़ियों के नाम की चर्चा हुई थी। दावेदारों में पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर और वीवीएस लक्षमण भी शामिल हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई है। 

'घर पर समय बिताना चाहता हूं'
पोंटिंग ने आईसीसी से कहा, आईपीएल के दौरान कुछ आमने-सामने की बातचीत हुई थी, ताकि पता चल सके कि इस पद में मेरी दिलचस्पी है या नहीं। मैं राष्ट्रीय टीम का सीनियर कोच बनना पसंद करूंगा लेकिन मेरे जीवन में अन्य चीजें हैं और मैं घर पर कुछ समय बिताना चाहता हूं। हर कोई जानता है कि अगर आप भारतीय टीम के साथ काम करोगे तो आप आईपीएल टीम में शामिल नहीं हो सकते। इसके अलावा राष्ट्रीय मुख्य कोच साल में 10 या 11 महीने की नौकरी है और मैं इसे करना चाहता हूं, यह अभी मेरी जीवनशैली और उन चीजों में फिट नहीं बैठता है जिन्हें मैं वास्तव में करना पसंद करता हूं। 
विज्ञापन

'बेटे से की थी चर्चा'
पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे के साथ इस प्रस्ताव पर चर्चा की और वह भारत आने के लिए तैयार लग रहा था। उन्होंने कहा, मेरे परिवार और मेरे बच्चों ने पिछले पांच सप्ताह आईपीएल में मेरे साथ बिताए हैं और वे हर साल यहां आते हैं और मैंने अपने बेटे को इसके बारे में बताया। मैंने कहा कि पापा को भारतीय कोच की नौकरी की पेशकश की गई है और उसने कहा कि बस इसे स्वीकार कर लीजिए पापा, हम अगले कुछ वर्षों के लिए वहां जाना पसंद करेंगे। वे वहां रहना और भारत में क्रिकेट की संस्कृति को कितना पसंद करते हैं लेकिन अभी यह शायद मेरी जीवनशैली में पूरी तरह से फिट नहीं बैठता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें