फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एशेज सीरीज में दोनों टीमों के पास बराबरी का मौका' 

Mon, 29 Jul 2019 08:28 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव वॉ
विज्ञापन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ का कहना है कि एशेज सीरीज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के पास बराबरी का मौका होगा। इस सीरीज में घरेलू टीम का पलड़ा ज्यादातर भारी रहता है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में 2010-11 सीरीज को छोड़कर (जिसमें इंग्लैंड ने 3-1 से जीत हासिल की थी) घरेलू फायदा निर्णायक रहा है। मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम 18 साल के बाद गैर घरेलू मैदान पर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी।  वॉ की टीम ने 2001 में इंग्लैंड में सीरीज 4-1 से जीती थी।

54 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई वॉ ने कहा, 'मेरा सचमुच मानना है कि दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों के लिए छह हफ्तों में पांच टेस्ट खेलना बहुत बड़ा काम होगा और इसका पूरी सीरीज में बड़ा प्रभाव पड़ सकता है जैसे जिम्मी एंडरसन चोटिल हो जाए या फिर हमारे लिए मिशेल स्टार्क चोटिल हो जाए। इससे लाइन-अप पर काफी प्रभाव पड़ सकता है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'टीम में गहराई महत्वपूर्ण होगी लेकिन मुझे सच में लगता है कि अगर मैं सट्टेबाजी करने वाला व्यक्ति होता तो मैं किसी भी टीम का समर्थन नहीं करता क्योंकि मुझे नहीं पता कि कौन जीतने वाला है। मुझे लगता है कि यह शानदार सीरीज होने जा रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें