फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ian Redpath: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज इयान रेडपाथ का 83 वर्ष की आयु में निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

Sun, 01 Dec 2024 10:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महान बल्लेबाज ने 1964 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने 97 रनों की यादगार पारी खेली थी। हालांकि, वह तीन रनों से शतक से चूक गए थे।
विज्ञापन
इयान रेडपाथ - फोटो : @cricketcomau
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज इयान रेडपाथ का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसकी जानकारी ईएसपीएनक्रिकइनफो ने दी। इस खबर से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। महान बल्लेबाज ने 1964 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने 97 रनों की यादगार पारी खेली थी। हालांकि, वह तीन रनों से शतक से चूक गए थे। दिग्गज ने अपने करियर का आखिरी मुकाबला 1976 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मेलबर्न में खेला था।
विज्ञापन

महान बल्लेबाज का करियर
रेडपाथ 1960 और 1970 के दशक में ऑस्ट्रेलिया की टीम के नियमित हिस्सा रहे। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम के सदस्य भी थे। विक्टोरिया के जिलॉन्ग में जन्मे रेडपाथ ने 66 टेस्ट मैचों में 4737 रन बनाए। इस प्रारूप में उनके नाम आठ शतक और 51 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, पांच वनडे में उन्होंने 46 रन बनाए। 

फर्स्ट क्लास में 14 हजार से ज्यादा रन
रेडपाथ ने फर्स्ट क्लास मैचों में अपनी दमदार बल्लेबाजी की बदौलत 14 हजार से ज्यादा रन बनाए। 226 मुकाबलों की 391 पारियों में दिग्गज ने 41.99 के औसत से 14993 रन बनाए। वहीं, 16 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 255 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन

पूरे करियर में सिर्फ दो छक्के लगा सके
रेडपाथ अपने पूरे करियर में सिर्फ दो छक्के लगा सके। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड , इयान एक बहुत ही सम्मानित व्यक्ति थे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में हर कोई उनके निधन से बहुत दुखी होगा। एक बेहतरीन सलामी बल्लेबाज के रूप में इयान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महान युगों में से एक के दौरान राष्ट्रीय टीम का मुख्य आधार थे। अपने साहस, कौशल और शानदार व्यक्तित्व के लिए दुनिया भर में मशहूर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें