फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL पर पड़ी कोरोना की मार, नए वीजा नियम के बाद विदेशी खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल

Thu, 12 Mar 2020 11:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएल ट्रॉफी - फोटो : social media
विज्ञापन

आईपीएल के शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं लेकिन उससे पहले ही टूर्नामेंट और भाग ले रही टीमों को बड़ा झटका लगा है। भारत सरकार द्वारा जारी किए गए नए वीजा नियम के बाद अब भारत की इस चर्चित टी-20 लीग में विदेशी खिलाड़ियों के भाग लेने पर संशय बन गया है। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए सरकार की वीजा पाबंदियों के कारण कोई भी विदेशी खिलाड़ी इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए 15 अप्रैल तक उपलब्ध नहीं होगा। दरअसल देश में कोरोना वायरस के बढ़ते नए मामलों को देखते हुए सरकार ने आदेश पारित किया है जिसमें सभी मौजूदा विदेशी वीजा 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिए हैं।

इस मामले में बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से बातचीत में बताया, ‘आईपीएल में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बिजेनस वीजा की श्रेणी में आते हैं। सरकार के निर्देशों के अनुसार वे 15 अप्रैल तक नहीं आ सकते।’
विज्ञापन




बता दें कि भारत में अब तक कोरोनावायरस के 60 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दुनियाभर में इस वायरस के कारण अब तक 4000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें