फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's World Cup Final: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार महिला अधिकारियों ने कराया पूरा मैच, फाइनल में बना यह कीर्तिमान

Sun, 03 Apr 2022 04:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

सार

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच में चार महिला अधिकारियों ने पूरा मैच कराया। क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका था, जब चारों महिला खिलाड़ियों ने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित कराया। 
 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला विश्व कप 2022 जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इतिहास रच दिया है। यह टीम सातवीं बार विश्व विजेता बनी है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा कोई भी दूसरी टीम विश्व कप इससे ज्यादा बार नहीं जीती है। फाइनल मैच में कंगारू टीम ने 356 रन बनाकर नया कीर्तिमान बनाया। महिला विश्व कप के फाइनल में यह सबसे बड़ा स्कोर था। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम के अलावा इस मैच की अधिकारियों ने भी इतिहास रच दिया। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहला मैच था, जिसे चारों महिला अधिकारियों ने संचालित किया था। क्रिकेट के इतिहास में अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ था, जब किसी अंतरराष्ट्रीय मैच की सभी अधिकारी महिला थीं। 

किन अधिकारियों ने आयोजित कराया मैच
इस मैच में मैदान में अंपायरिंग करने की जिम्मेदारी लॉरेन एगेनबैग और किम कॉटन के ऊपर थी। वहीं टीवी अंपायर जैकलीन विलियम्स को बनाया गया था। जीएस लक्ष्मी इस मैच की रेफरी थीं। इस तरह से चार महिला अधिकारियों ने मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय मैच का संचालन किया और यह कारनामा करने वाली पहली महिला अंपायर बनीं। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रन से हराया
महिला विश्व कप 2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रन से हराकर सातवीं बार यह खिताब अपने नाम किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रिकॉर्ड 356 रन बनाए थे। यह महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर था। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 285 रन नहीं बना पाई और यह मैच 71 रन से हार गई। महिला विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर सातवीं बार महिला विश्व कप जीता है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इससे पहले 1978, 1982, 1988, 1997, 2005 और 2013 में विश्व कप जीत चुकी है। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिसा हीली और रेचल हायेंस ने पहले विकेट के लिए 160 रन जोड़े। यह विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ी साझेदारी थी। इसके बाद हीली ने मूनी के साथ 156 रन की साझेदारी की। विश्व कप फाइनल में यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। हीली ने रिकॉर्ड 170 रन बनाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें