फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज ने बदला कोच, पायबस की जगह लेंगे फ्लायड रीफर

Fri, 12 Apr 2019 08:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फ्लॉयड रेफेर - फोटो : Social media
विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने विश्व कप शुरू होने से सात सप्ताह पहले विवादों से घिरे रहने वाले कोच रिचर्ड पायबस को पद से हटा दिया। फ्लायड रीफर को नया अंतरिम कोच बनाया गया है। वहीं कर्टनी ब्राउन की जगह राबर्ट हैंस चयन समिति के अंतरिम प्रमुख होंगे। पूरी चयन समिति ही बदल दी गई है। 

विज्ञापन


क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा,‘‘ हैंस के रूप में हमें अपनी चयन नीति के अनुरूप काम करने वाला अंतरिम अध्यक्ष मिल गया है। हमें उम्मीद है कि रीफर के साथ वेस्टइंडीज क्रिकेट फिर नयी ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।’’ 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज को विश्व कप में 31 मई को पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलना है । इनपुट: भाषा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें