रविवार की रात जब लगभग समूचा देश सो रहा था, तब कैरेबियाई जमीन पर भारतीय रणबांकुरे इतिहास रच रहे थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को 318 रन की विशाल जीत मिली। यह विदेशी जमीन पर भारतीय क्रिकेट इतिहास की अबतक की सबसे बड़ी जीत है।
इस जीत के हीरो अजिंक्य रहाणे और पांच विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह रहे। दोनों के अलावा कुछ खिलाड़ी और ऐसे थे, जिन्होंने अपने खेल के बूते इस विशाल जीत को संभव बनाया।
आइए उन पांच भारतीय नायकों पर डालते हैं एक नजर...