सुनील गावस्कर निर्विवाद रूप से भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। निजी उपलब्धियों के क्षेत्र में गावस्कर, तेंदुलकर, कपिलदेव का उद्भव ये सभी आजादी के बाद के भारतीय क्रिकेट इतिहास की स्वर्णिम उपलब्धियां हैं। गावस्कर टेस्ट इतिहास में दस हजार रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज थे, लेकिन उनके बेहतरीन करियर पर एक बदनुमा दाग भी है।
वर्ल्ड कप 1975 के एक मैच में उन्होंने 174 गेंद खेली और 36 रन नाबाद बनाए थे, लेकिन अगर आप सोचते हैं कि इससे बुरा रिकॉर्ड किसी और का नहीं, तो जरा आगे पढ़ लीजिए।
आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे 5 वनडे बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने एक वनडे मैच में सबसे बुरी पारी खेली और वह मैच सबसे कड़वी याद के रुप में दर्ज हो गया। इस लिस्ट में पांच में से तीन बल्लेबाज पाकिस्तान के हैं।