फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप की बेस्ट टीम का ऐलान, पांच भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

Sun, 04 Feb 2018 02:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को अपनी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की सर्वश्रेष्ठ टीम का ऐलान किया। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में मात देकर चौथी बार खिताब जीता। आईसीसी ने अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम में का कप्तान दक्षिण अफ्रीका के रेनार्ड वान तोंडर को बनाया है। वहीं टीम इंडिया के पांच खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


भारत की तरफ से कप्तान पृथ्वी शॉ, मनजोत कालरा, शुभमन गिल, अनुकूल रॉय और कमलेश नागरकोटी को जगह मिली है। टीम इंडिया ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं गंवाया और 6 मैच जीतकर खिताब जीता। इन पांच खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

बहरहाल, आईसीसी ने खुलासा किया कि पांच लोगों के चयन पैनल ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन किया। इस पैनल में इयान बिशप, अंजुम चोपड़ा, जेफ क्रो, शशांक किशोर और टॉम मूडी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप की सर्वश्रेष्ठ टीम

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 की टीम इस प्रकार है:

पृथ्वी शॉ (भारत) - 261 रन

मनजोत कालरा (भारत) - 252 रन

शुभमन गिल (भारत) - 372 रन

फिन एलन (न्यूजीलैंड) - 338 रन

रेनार्ड वान टोंडर (दक्षिण अफ्रीका, कप्तान) - 348 रन

वेंडिल माकवेटू (दक्षिण अफ्रीका, विकेटकीपर) - 184 रन और 11 शिकार 

अनुकूल रॉय (भारत)- 14 विकेट

कमलेश नागरकोटी (भारत) - 9 विकेट

गेराल्ड कोएटजी (दक्षिण अफ्रीका) - 8 विकेट

कैस अहमद (अफगानिस्तान) - 14 विकेट

शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान) - 12 विकेट

12वां खिलाड़ी - एलिक अथानाजे - 418 रन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें